spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में कांग्रेस ने भरत-तिवारी की याद में जुलूस निकाला:बिहार के एनकाउंटर को बताया मर्डर; MP-MLA रहे मौजूद




रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ व बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर को हत्या करार देते हुए मशाल जुलूस निकाला और भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी। पुराना आईटीआई मैदान से लेकर सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकालते हुए मोदी सरकार के इस्तीफे की मांग की। मशाल जुलूस से पूर्व शहीद मदन लाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक बीबी बतरा व विधायक कुलदीप वत्स शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा के दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर को हत्या करार दिया। महापुरुषों के आदर्श व मूल्य बचाने की लड़ाई दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज महापुरुषों के आदर्शों व मूल्यों को बचाने की लड़ाई है। आज ऐसी सरकार बनी है, जिसने पूरे देश में संविधान को खतरे में डाल दिया है। लेकिन संविधान में स्वतंत्रता दी गई थी, जो आज खतरे में है। भरत तिवारी नागरिकों के हकों की लड़ाई लड़ते थे, जो भाजपा के गले नहीं उतरी। हर वर्ग की आवाज दबाने में लगी भाजपा दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज भाजपा हर वर्ग की आवाज दबाने में लगी हुई है। कोई भी वर्ग अपनी आवाज उठाता है तो भाजपा उसे दबाने में लग जाती है। जंतर मंतर पर छात्रों की बात उठाने पर भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को उठा लिया। प्रजातंत्र व संविधान में सभी को अपने हक की लड़ाई लड़ने का अधिकार है, क्योंकि अभी तक यह देश तानाशाह डिक्लेयर नहीं हुआ। भरत तिवारी के परिवार से मिले कुलदीप वत्स दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विधायक कुलदीप वत्स बिहार जाकर आए और भरत तिवारी के परिवार से मिले थे और उनके परिवार की आवाज को उठा रहे हैं। आज मशाल जुलूस के माध्यम से भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी गई और उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। भाजपा ने 12 साल में कोई काम नहीं किया दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी काम की बात तो तब करें, जब कोई काम किया हो। प्रधानमंत्री हरियाणा में आए और खाली हाथ लौट गए। पिछले 12 साल में एक भी बड़ा प्रोजेक्ट हरियाणा को नहीं दिया। एक ट्रेन देकर गए, जो किसी काम की नहीं निकली।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles