spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में लकड़ी ठेकेदार अपहरण कांड का आरोपी काबू:दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर किया था अपहरण, 6 साथी पहले पकड़े जा चुके




पानीपत जिले में पुलिस ने लकड़ी ठेकेदार दिलावर के अपहरण मामले में फरार चल रहे 7वें आरोपी अनुज उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार देर शाम सिवाह बाईपास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने वारदात के कुछ घंटों के भीतर ही सोनीपत के श्याम नगर से अपहृत ठेकेदार दिलावर (35) को सकुशल छुड़ा लिया था। इस दौरान मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तिहाड़ खुर्द निवासी रोहित, श्याम नगर निवासी मनोज, बरोटा निवासी नीरज, मोई निवासी सूरज, इसराना निवासी अनुज उर्फ छोटू और पलड़ी निवासी जतिन शामिल थे। गांव के अड्डे किया था अपहरण थिराना निवासी राजेंद्र पुत्र प्रभु राम ने मतलौडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई की रात करीब 9:15 बजे उनका बेटा दिलावर गांव के अड्डे पर खड़ा था। तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आई और उसमें सवार 4-5 युवक दिलावर को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। राजेंद्र की शिकायत पर मतलौडा थाने में मामला दर्ज किया गया था। रिटायर्ड पिता की वर्दी पहनकर आया था आरोपी पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि आरोपी मनोज ने दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त अपने पिता की वर्दी पहनी हुई थी। उन्होंने फरार चल रहे अपने दो साथियों, इसराना निवासी अनुज उर्फ काला और एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से स्कॉर्पियो गाड़ी और दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर की वर्दी बरामद की थी। फरार साथियों की तलाश जारी गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इसके बाद से ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी थी।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार शाम करीब 6 बजे रोहतक-पानीपत बाईपास से अनुज उर्फ काला निवासी इसराना को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles