spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Sirsa Elnabad IELTS Center Owner Murder Case


सिरसा में कोचिंग सेंटर संचालक की हत्या मामले में प्रेमिका पति व उसका दोस्त दोषी करार। एआई जनरेटेड

सिरसा जिले में ऐलनाबाद के IELTS कोचिंग सेंटर संचालक पंजाब सिंह की हत्या मामले में आरोपी रणवीर सिंह (प्रेमिका का पति) और उसके दोस्त व युवक को दोषी करार दिया है। मामले में आज सोमवार को एएसजे देविंद्र की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोषी करार देते हुए

.

मामले में सरकारी वकील गौरव खुराना ने पैरवी की। जिला न्यायवादी विनोद भांभू ने बताया, मृतक पंजाब सिंह के आरोपी की महिला के साथ अवैध संबंध थे। इसी शक के चलते महिला के पति रणवीर ने अपने दोस्त गुरविंद्र के साथ हत्या को अंजाम दिया। तीसरे साथी युवक ने असला मुहैया करवाने में मदद की थी।

घटना वाले दिन सरपंच गुरभेज सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि खेतों के पास करीवाला निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस आने तक घरवाले भी पहुंच गए और जाजजा लेकर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करवाए। पंजाब सिंह के सिर, माथे व छाती पर पांच गोलियां लगी थी, जिससे खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में पाया कि प्रेमिका के पति (बाहिया निवासी रणवीर सिंह) ने अवैध संबंधों के चलते पंजाब सिंह की गोलियां मारकर हत्या की है, जिसमें रणवीर का दोस्त गुरी शामिल था और अन्य युवक हरमीत ने असला उपलब्ध करवाया था।

एआई जनरेटेड

एआई जनरेटेड

जैसे कि हत्यारोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला

रानिया थाना एरिया निवासी आरोपी रणवीर सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी शादी 29 मार्च 2020 को करीवाला गांव निवासी देवेंद्र कौर के साथ हुई थी और वह एमए पास है। करीब 8 माह पहले उसकी पत्नी ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। एक साल पहले वह पत्नी को लेकर चाचा ससुर जसवंत सिंह के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल करीवाला में गया था। उस समय पंजाब सिंह नाम का युवक भी उनके घर आया हुआ था।

उस समय पंजाब सिंह कमरे में अंदर जाकर उसकी सास व पत्नी के साथ बातचीत करने लगा और उसकी पत्नी से हंस-हंसकर बात करने लगा। करीवाला निवासी पंजाब सिंह उसके साले दुमन सिंह का रिश्ते में साला लगता है। शादी से पहले देवेंद्र कौर के साथ उसकी पढाई को लेकर बातचीत होती रहती थी। जब भी पंजाब सिंह को देवेंद्र कौर के मायके आने का पता चलता तो वह उनके घर आ जाता था। पंजाब सिंह ने उससे बातचीत भी नहीं की।

बाद उसने पत्नी देवेंद्र कौर से पूछा तो वह टालमटोल करने लगी। उसे शक हो गया कि देवेंद्र कौर के साथ पंजाब सिंह के अवैध संबंध है। एक-दो बार वह ससुराल गया तो पंजाब सिंह की हरकतें देखी तो शक विश्वास में बदल गया कि वह उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है। उसने उसे मारने का प्लान बनाया। उसकी अपने ड्राइवर के छोटे भाई दमदमा निवासी गुरविंद्र सिंह उर्फ गुरी के साथ दोस्ती थी, उसे ये बताया तो हथियार खरीदने की प्लानिंग की।

दोस्त गुरविंद्र ने बताया कि गांव के हरमीत सिंह के साथ उसकी दोस्ती है और उसी ने 33 हजार रुपए में 32 बोर का पिस्तौल व 9 रौंद खरीदकर लाकर दिए। वह मौके की तलाश में थे। पता चला कि ऐलनाबाद में शहीद उद्यम सिंह चौक के पास पंजाब सिंह का IELTS का ऑफिस है और अक्सर शाम को बाइक लेकर करीवाला जाता है। रैकी के लिए दोस्त गुरी को भेजा और उसने बताया कि पंजाब सिंह घर के लिए बाइक से निकल है।

उसने अपनी डिजायर गाड़ी पंजाब सिंह के बाइक के पीछे लगा दी और ढाणी दया सिंह थेहड़ रोड घग्गर की ओर सुनसान जगह पर जाते ही गाड़ी बाइक के आगे लगा दी। उसने जेब से पिस्तौल निकालते ही पंजाब सिंह से कहा-उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है, आज तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। उसने पंजाब सिंह के सिर, मुंह व छाती पर पांच गोलियां दाग दी। पंजाब सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इसके बाद वह घग्गर के रास्ते होते हुए हारनिया से दमदमा पहुंचा और पिस्तौल व रौंद छिपाने को गुरी को लेकर अपने घर बाहिया चला गया। इसके बाद कार को राजस्थान के जयपुर में अपने दोस्त के खेत में छिपा दी और मोबाइल व सिम तोड़ दिए।

रिमांड पेपर की प्रति

रिमांड पेपर की प्रति

जानिए मृतक के पिता ने पुलिस को शिकायत में क्या बताया था

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता 62 वर्षीय रतन सिंह ने बताया था कि उसका बेटा ऐलनाबाद में आईलेट्स कोचिंग सेंटर चलाता था और बच्चों की तैयारी करवाता था। करीब 10 साल पहले उसकी शादी जोड़कियां निवासी अवनीत कौर के साथ हुई थी और इन दिनों वे राजस्थान के टिब्बी में रहते हैं। उसका एक पोता है। अवनीत कौर पिछले 10 माह से बच्चे के साथ टिब्बी में चली गई। उसे वापस लाने की कोशिश की, पर वह नहीं आई।

आरोप है कि पंचायती फैसले के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। उसकी पत्नी की पंजाब के लड़के से शादी की बात चल रही थी। बेटे पंजाब सिंह की ससुराल वाले उसे जान से मार देने की धमकी देते थे। 16 दिसंबर 2021 को बेटा पंजाब सिंह बुलेट लेकर ऐलनाबाद सेंटर से घर आ रहा था। तलवाड़ा खुर्द में खेतों के पास उसके बेटे को गोलियां मार दी। उसमें दो लड़के व 3-4 अन्य शामिल होने का आरोप लगाया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles