spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत:जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान; कवारतन का रहने वाला




कैथल में नए रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा भगत सिंह कॉलोनी के पास देर रात को हुआ, जब ट्रेन कुरुक्षेत्र से जींद लाइन पर जा रही थी। आसपास के लोगों ने जैसे ही हादसे को देखा, तो तुरंत मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक की पहचान गांव कवारतन के रहने वाले 23 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। जेब में मिला आधार कार्ड जीआरपी चौकी से जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सीमा ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि नए रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि जब मृतक की जांच पड़ताल की गई, तो उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान हो पाई। उसके आधार पर गांव में संपर्क किया गया और मृतक के बारे में जानकारी मिली। इत्तेफाकिया मौत का केस दर्ज मृतक के शव को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं हादसे के बाद ट्रेन भी काफी देर तक कैथल में रुकी रही। जीआरपी टीम की कार्रवाई के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इससे यात्रियों को भी काफी इंतजार करना पड़ा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles