spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक पुलिस ने जिला पार्षद जयदेव को हिरासत में लिया:संसद कूच रोकने के लिए कार्रवाई; बोले- यह तानाशाही है




रोहतक में जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर को पुलिस ने दिल्ली में संसद कूच में शामिल होने से रोकने के लिए हिरासत में ले लिया। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस जयदेव डागर को जिला विकास भवन से पकड़कर ले गई और शाम तक उसे हिरासत में रखेगी। जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर को पहले भी कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने से रोका गया था और आज भी दिल्ली में युवाओं की तरफ से संसद कूच में जाने से रोकने के लिए हिरासत में लिया गया है। जयदेव डागर ने इसे सरकार की तानाशाही करार दिया है। प्रशासन को आगे कर रही सरकार जयदेव डागर ने कहा कि दिल्ली जा रहे थे, लेकिन सरकार डरी हुई है। सरकार प्रशासन को आगे करके उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है। प्रशासन अपनी ताकत दिखाकर बदमाशी कर रहा है। युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन युवाओं की आवाज को दबा नहीं सकते। पुलिस अपना रही तानाशाही रवैया जयदेव डागर ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई बिल्कुल तानाशाह पूर्ण है। वह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने के लिए दिल्ली जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने क्रूरता की हद पार करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है, जो बिल्कुल गलत है। उनकी आवाज को दबाने से नहीं रोका जा सकता।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles