spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Gurugram Old Jail Chowk Accident


गुरुग्राम7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार द्वारा कार को टक्कर मारने की घटना का सीसीटीवी सामने आया है। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार द्वारा कार को टक्कर मारने की घटना का सीसीटीवी सामने आया है।

गुरुग्राम में ओल्ड जेल चौक पर सुबह की सैर पर निकले परिवार के साथ हुए भीषण कार हादसे का दो दिन बाद हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो से साफ हो गया कि हादसा कितना भयानक था और किस तरह एक रईसजादे की लापरवाही ने पूरे परिवार की जान जोखिम में डाल दी।

सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ यह भी साफ हुआ है कि थार चालक रोहित यादव (23 वर्ष) निवासी संजयग्राम कॉलोनी, सेक्टर-13 हादसे के समय बुरी तरह शराब के नशे में धुत था और गाड़ी पलटने के बाद जब वह बाहर निकला, तो घायलों की मदद करने के बजाय वह मौके पर मौजूद लोगों से बदतमीजी करने लगा।

गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार द्वारा कार को टक्कर मारने के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त खड़े दोनों वाहन।

गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार द्वारा कार को टक्कर मारने के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त खड़े दोनों वाहन।

सीसीटीवी में कैद हुआ खतरनाक मंजर

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि 17 जून की सुबह करीब 4:40 बजे चड्ढा परिवार बलेनो कार से ओल्ड जेल चौक पर मुड़ रही थी। उसी दौरान एक काले रंग की थार कार ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बलेनो कार के ड्राइवर साइड में सीधे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बलेनो कार खिलौने की तरह हवा में उछल गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। वहीं, तेज रफ्तार के कारण थार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

गुरुग्राम में जेल चौक के पास थार द्वारा टक्कर मारने के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त कार।

गुरुग्राम में जेल चौक के पास थार द्वारा टक्कर मारने के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त कार।

जीएमडीए के कैमरे खराब, शॉप के सीसीटीवी से खुलासा

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि शहर की सुरक्षा का दावा करने वाले गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) के मुख्य चौराहे पर लगे सरकारी कैमरे खराब पड़े थे। अगर पुलिस प्रशासन सिर्फ सरकारी कैमरों के भरोसे रहता, तो इस हादसे का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाता।

पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई, तो चौक पर स्थित एक निजी दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा चालू मिला। इसी निजी कैमरे की फुटेज को खंगालने पर पुलिस को यह ठोस सबूत हाथ लगा, जिसने आरोपी थार चालक के दावों की पोल खोल दी।

गुरुग्राम में जेल चौक के पास कार को टक्कर मारने के बाद मौके पर पलटी कार।

गुरुग्राम में जेल चौक के पास कार को टक्कर मारने के बाद मौके पर पलटी कार।

दो घायल वेंटिलेटर पर

पीड़िता मीनाक्षी चड्ढा ने बताया कि हादसे के वक्त कार में उनके दो बच्चे और एक रिश्तेदार भी सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। कार में सवार 45 वर्षीय मीनाक्षी चड्ढा के अलावा उसका बेटा दिव्यांश चड्ढा (उम्र 19 वर्ष), बेटी लक्षीता चड्ढा लावी (उम्र 23 वर्ष), रिश्तेदार यशिका चड्ढा (उम्र 22 वर्ष) को चोट आईं हैं। घायल दिव्यांश और यशिका को बेहद गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार दिव्यांश के सिर, गर्दन और पसलियों में गंभीर फ्रैक्चर हैं और वे वेंटिलेटर पर हैं।

गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार की टक्कर से जख्मी दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार की टक्कर से जख्मी दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस आरोपी को अरेस्ट कर चुकी

इस बारे में एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने मीडिया ब्रीफिंग के माध्यम से बताया कि आरोपी रोहित को अरेस्ट कर लिया गया है। उसके द्वारा प्रयोग की गई थार गाड़ी को मौके से ही जब्त कर लिया गया था। शिवाजी नगर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles