spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में कार टायर चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार:4 वारदातों का खुलासा, 8 एलॉय व्हील बरामद, वारदात में इस्तेमाल कार जब्त




गुरुग्राम जिले में पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-17 ने कार के टायर और स्पेयर पार्ट्स चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है। यह कार्रवाई 11 जुलाई को थाना खेड़की दौला में दर्ज एक शिकायत के बाद शुरू हुई। शिकायतकर्ता ने बताया था कि सेक्टर-86 से उसकी कार के टायर चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तार आरोपी यूपी के रहने वाले मामले की गंभीरता को देखते हुए, अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने 15 जुलाई को लेजर वैली पार्क के पास से 2 संदिग्धों को पकड़ा। इनकी पहचान रवि कुमार (23) और ऋषभ (23) के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मूल निवासी हैं और वर्तमान में नाहरपुर, मानेसर (गुरुग्राम) में रह रहे थे। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने दोनों को 3 दिन के रिमांड पर लिया है। 3 अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ऋषभ टैक्सी चलाता है और रवि एक कंपनी में कार्यरत है। वे रात के समय ऋषभ की गाड़ी में घूमकर पॉश इलाकों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही गाड़ियों के टायर चुरा लेते थे। आरोपियों ने गुरुग्राम में चोरी की 3 अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात भी कबूल की है, जिससे कुल चार वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार, 8 एलॉय व्हील, एक टायर, एक बैटरी और कुछ स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles