spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

युवक को 4 लोग घर से बुलाकर ले गए:जालंधर में स्कूल मैदान में मिली लाश: मुंह से झाग निकली, नशे से मौत की आशंका




जालंधर के फिल्लौर के नजदीकी गांव महो साहिब में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की जान नशे के कारण गई है। मृतक की पहचान हरविंदर कुमार उर्फ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है। मृतक की बहन पूजा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 3-4 लोग फोन करके उसके भाई को घर से अपने साथ ले गए थे। परिवार को उन लोगों के बारे में जानकारी नहीं थी। बाद में उन्हें पता चला कि हरविंदर इलाके के एक स्कूल के मैदान में पड़ा हुआ है और उसके मुंह से झाग निकल रही थी। जब परिवार मौके पर पहुंचा, तब तक हरविंदर की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंचे कांग्रेस नेता राजिंदर संधू घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता राजिंदर संधू मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हरविंदर कुमार अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। संधू ने आशंका जताई कि गलत संगत में पड़े चार लोग हरविंदर को अपने साथ ले गए थे। मृतक के मुंह से झाग निकलने के कारण यह संभावना जताई जा रही है कि उसे कोई नशीला या जहरीला पदार्थ दिया गया होगा। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। थाना बिलगा से मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक की मां के बयानों के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि युवक की मौत कैसे हुई, यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles