![]()
फरीदाबाद में पल्ला थाना क्षेत्र के ओम एंक्लेव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सिगरेट पीने से मना करने पर एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की दिल्ली के एम्स में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान किशोरी के रूप में हुई है, जो ओम एंक्लेव में अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि इलाके में मुरली नामक युवक सिगरेट पी रहा था। किशोरी ने उसे वहां सिगरेट पीने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पूरी वारदात शुक्रवार की बताई जा रही है। चाकू से किया हमला आरोप है कि सिगरेट पीने से रोकने पर मुरली ने किशोरी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। किशोरी ने जब इसका विरोध किया, तो विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर किशोरी पर हमला कर दिया। चाकू लगने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। इंचार्ज सत्यप्रकाश के मुताबिक पुलिस वारदात के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link







