spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बोर्ड पूर्व चैयरमैन ब्रिगेडियर ओपी चौधरी नहीं रहे:आज सोनीपत में होगा अंतिम संस्कार; शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में दिया महत्वपूर्ण योगदान




हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और राई स्पोर्ट्स स्कूल के पूर्व प्राचार्य का निधन हो गया। शिक्षा जगत को नई दिशा देने वाले महान शिक्षाविद, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को जीवन का आधार बनाकर हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने वाले ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी का 95 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली । गांव ठरु उलदेपुर के मूल निवासी एवं वर्तमान में सेक्टर-14 निवासी ब्रिगेडियर चौधरी के निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा, सामाजिक और जनसेवा से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन, महर्षि विश्वविद्यालय रोहतक के वाइस चांसलर और राई स्पोर्ट्स स्कूल के प्राचार्य के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। इसके अलावा वे ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संरक्षक भी रहे। उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार दोपहर बाद 3 बजे सेक्टर-15 स्थित शिव मुक्ति धाम में किया जाएगा। शिक्षा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा जीवन ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी ने अपना पूरा जीवन शिक्षा के उत्थान, अनुशासन, राष्ट्र निर्माण और युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए समर्पित किया। शिक्षा के क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव और दूरदर्शी सोच के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्र सेवा की भावना से भी जोड़ने का प्रयास किया। हजारों विद्यार्थियों को दिखाई सफलता की राह शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए ब्रिगेडियर चौधरी ने हजारों विद्यार्थियों के जीवन को प्रभावित किया। उनके मार्गदर्शन में शिक्षा प्राप्त करने वाले अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति उनका मार्गदर्शक भाव उन्हें शिक्षा जगत में अलग पहचान दिलाता रहा। कई महत्वपूर्ण पदों पर दी सेवाएं ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रहे। इसके अलावा उन्होंने महर्षि विश्वविद्यालय रोहतक के पूर्व वाइस चांसलर और राई स्पोर्ट्स स्कूल के पूर्व प्राचार्य के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। वे सोनीपत के ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संरक्षक भी रहे। इन संस्थानों में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी।
सादगी और अनुशासन के लिए रहे यादगार ब्रिगेडियर चौधरी के व्यक्तित्व में सादगी, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का अद्भुत समन्वय रहा। उनके परिचितों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के अनुसार वे विद्यार्थियों और युवाओं को हमेशा मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने जताया शोक सोनीपत के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर चौधरी का निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी अपने पीछे पत्नी, बेटा, बेटी, पौते और नाती समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में भी गहरा शोक है। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज के लिए किए गए योगदान को लंबे समय तक सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा। आज सेक्टर-15 शिव मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी का अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद 3 बजे सेक्टर-15 स्थित शिव मुक्ति धाम में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में शिक्षा, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के पहुंचने की संभावना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles