spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में चलती बाइक में लगी आग:युवक ने सड़क पर रोक कर बचाई अपनी जान, फायर सिलेंडर लाकर काबू पाया




फरीदाबाद के वजीरपुर रोड पर गुरुवार देर शाम एक चलती बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बाइक सवार युवक ने समय रहते इंजन के पास से धुआं निकलता देख लिया और तुरंत बाइक सड़क किनारे रोककर नीचे उतर गया। कुछ ही पलों में बाइक आग की लपटों से घिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए दुकान से फायर सिलेंडर लाकर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक का अगला हिस्सा, मीटर और पीछे की सीट बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, मवई गांव निवासी नरेंद्र सैनी अपनी बाइक से वजीरपुर रोड होते हुए खेड़ी की ओर किसी जरूरी काम से जा रहे थे। जब वह खेड़ी पुल से करीब 200 मीटर पहले वजीरपुर रोड के मोड़ पर पहुंचे तो उन्हें बाइक से कुछ जलने जैसी तेज बदबू आने लगी। उन्हें शक हुआ कि बाइक में कोई तकनीकी खराबी है। उन्होंने तुरंत नीचे की ओर देखा तो इंजन के पास से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत बाइक सड़क किनारे खड़ी की और नीचे उतर गए। सड़क पर बाइक रोकते ही भड़की आग बाइक रोकने के कुछ ही सेकंड बाद धुआं तेजी से बढ़ गया और अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते बाइक का अगला हिस्सा आग की चपेट में आ गया। आग बढ़ते देख नरेंद्र सैनी सुरक्षित दूरी पर चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पास की एक दुकान से फायर सिलेंडर लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की तत्परता के चलते कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया और आग आसपास के अन्य वाहनों या लोगों तक नहीं पहुंची। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक बोला- पेट्रोल रिसाव के कारण लगी आग नरेंद्र सैनी ने बताया कि उनकी बाइक काफी पुरानी है और पिछले कुछ दिनों से बाइक के रिजर्व पेट्रोल वाले हिस्से से पेट्रोल लीक हो रहा था। उनका मानना है कि पेट्रोल रिसाव के कारण ही बाइक में आग लगी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पहले से जलने की बदबू महसूस नहीं होती और वह तुरंत बाइक नहीं रोकते, तो हादसा कहीं अधिक गंभीर हो सकता था। उन्होंने आग बुझाने में मदद करने वाले स्थानीय लोगों का आभार भी व्यक्त किया। घटना की सूचना मिलते ही खेड़ी पुल पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एएसआई टीकम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसआई टीकम ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पा चुके थे। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। केवल बाइक को नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक वजीरपुर रोड से खेड़ी की ओर जा रही थी और वजीरपुर मोड़ के पास उसमें आग लगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles