spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर में BJP प्रदेशाध्यक्ष बोलीं- बूथ ही सबसे बड़ी ताकत:हर परिवार तक बनाएं संगठन की पहुंच, पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली




झज्जर में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया। शुक्रवार को झज्जर कमलम में आयोजित मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों और शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ और समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क बढ़ाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और सरकार की योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिला प्रभारी हरविंद्र कोहली, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, भाजपा नेता संजय कबलाना, दिनेश कौशिक सहित जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। हर बूथ पर नियमित बैठक, हर परिवार से संपर्क का लक्ष्य प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे वर्ष समाज सेवा और जनसंपर्क में सक्रिय रहता है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठकें हों, हर परिवार तक संगठन पहुंचे और नए कार्यकर्ताओं, खासकर युवाओं को जोड़ने का अभियान तेज किया जाए। सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल, कौशल विकास और स्वरोजगार जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से इन्हें जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। सामाजिक समरसता और पौधारोपण का भी संदेश बैठक में सामाजिक समरसता पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने संत गुरु रविदास महाराज के संदेश को समाज तक पहुंचाने और वाराणसी से आई पावन मिट्टी को गांव-गांव सम्मानपूर्वक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता से पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लेने की बात कही। मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण की समीक्षा भी की गई। कार्यकर्ताओं से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष बोले- बूथ सशक्तिकरण पर पूरी ताकत से काम भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने दावा किया कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण के लक्ष्य को लेकर सक्रिय है और संगठन के हर दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles