spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में कार से पांच को कुचला, एक की मौत:टोल बचाना चाहता था ड्राइवर, बैरियर बंद होते ही बैक दौड़ाई, स्कूटी-बाइक को टक्कर मारकर भागा




हरियाणा के पानीपत में नेशनल हाईवे-44 स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बचाने के चक्कर में एक कार ड्राइवर की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। कर्मचारियों के बैरियर बंद करने पर ड्राइवर ने कार को तेज रफ्तार में पीछे दौड़ा लिया, जिससे पीछे आ रही बाइक और स्कूटी उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पत्नी के सिर में ज्यादा चोट आई है। एक परिवार पानीपत, दूसरा रेवाड़ी लौट रहा था स्कूटी पर रामफल (60), उनकी पत्नी बेबी और बहू पूजा सवार थे। तीनों करनाल से पानीपत लौट रहे थे। हादसे में रामफल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बेबी और बहू पूजा घायल हो गईं। वहीं दूसरी बाइक पर परमानंद और उनकी पत्नी पूजा सवार थे। दोनों करनाल से अपने घर रेवाड़ी लौट रहे थे। हादसे में वे भी घायल हो गए हादसे पर घायलों की दो बातें… 1. ‘बैरियर बंद होते ही ड्राइवर ने पीछे दौड़ा दी’ घायल परमानंद ने बताया कि वह करनाल के जुंडला में नौकरी करता है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी पूजा के साथ बाइक से अपने घर रेवाड़ी लौट रहा था। इसी दौरान एक फ्रॉन्क्स कार टोल प्लाजा की ओर पहुंची, लेकिन टोल कर्मचारियों ने उसके आगे बैरियर बंद कर दिया। इसके बाद ड्राइवर ने तेज रफ्तार में कार पीछे दौड़ा दी। कार के पीछे उसकी बाइक और एक स्कूटी थी, जो उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में 5 से 6 लोग घायल हो गए। इसके बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। 2. ‘ससुर को स्कूटी समेत घसीटकर ले गया’ मृतक रामफल की बहू पूजा ने बताया कि वह अपने सास-ससुर के साथ टोल प्लाजा पर अपनी दीदी से मिलकर स्कूटी से पानीपत लौट रही थी। तभी पीछे से आई कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पहले वह सड़क पर गिरी, फिर उसकी सास भी गिर गईं। जबकि उसके ससुर रामफल स्कूटी के साथ काफी दूर तक घिसटते चले गए। जब वे उनके पास पहुंचे तो मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। SHO बोले- आरोपी की पहचान कर रहे सेक्टर 13/17 थाना प्रभारी SI दलबीर ने कहा कि हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं डेड बॉडी का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवाया गया है। घायलों की स्टेटमेंट पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं CCTV फुटेज खंगाल कर आरोपी चालक की पहचान और तलाश शुरू कर दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles