spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लोहारू के निजी स्कूल में छात्रा से बैड टच:परिजन बोले- प्रेयर के दौरान छत पर ले गया संचालक का बेटा




भिवानी जिले के लोहारू में एक निजी स्कूल में 10 वर्षीय छात्रा के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वार्ड नंबर-8 निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी स्थानीय निजी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। शिकायत में आरोप है कि 4 अगस्त को प्रार्थना सभा के दौरान हाथ में चोट होने के कारण छात्रा सीधे क्लास में चली गई थी। इसी दौरान स्कूल संचालक का बेटा उसे स्कूल की ऊपरी मंजिल पर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर अशोभनीय हरकत की। परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी शिकायत के अनुसार, जब अन्य बच्चे वहां पहुंचे, तो आरोपी मौके से चला गया। घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी और लोहारू थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच एक महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज करवाया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles