![]()
गुरुग्राम में मिथाइलीन डाइऑक्सी मेथ एम्फेटामीन (एमडीएमए) सप्लाई करने वाले एक आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद अजहर उर्फ तमीम के रूप में हुई है, जिसे 6 अगस्त को कापसहेड़ा बॉर्डर, डूंडाहेड़ा के पास से पकड़ा गया। वह मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला है और वर्तमान में मैसूर में रह रहा था। यह गिरफ्तारी 29 जुलाई को सेक्टर-103 के पास 814 ग्राम एमडीएमए के साथ पकड़े गए पायलट अरशद अली उर्फ अज्जू के मामले में हुई है। बरामद एमडीएमए की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई गई थी। अरशद अली कोझिकोड, केरल का निवासी है और गुरुग्राम की लैंडमार्क सोसाइटी में रहता था। पायलट अरशद पिछले तीन साल से एक निजी एयरलाइंस में पायलट के तौर पर कार्यरत था। उसके खिलाफ थाना राजेंद्र पार्क में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। नोएडा से 5 लाख में खरीदा गया था नशीला पदार्थ अरशद ने पूछताछ में बताया था कि उसने यह एमडीएमए नोएडा में रहने वाले अपने साथी से करीब पांच लाख रुपए में खरीदा था। नशीले पदार्थ की बिक्री के बाद बची हुई रकम का भुगतान किया जाना था। पुलिस के अनुसार, अरशद पहले खुद नशे के लिए एमडीएमए का सेवन करता था, लेकिन बाद में पैसे के लालच में इसकी बिक्री करने लगा। क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी रोहन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मोहम्मद अजहर उर्फ तमीम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
Source link







