spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

निगम चुनाव से पहले चंडीगढ़ कांग्रेस की नई टीम घोषित:PAC और प्रदेश इलेक्शन कमेटी गठित, सांसद दोनों कमेटियों व बंसल को एक में




चंडीगढ़ में दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने चंडीगढ़ के लिए अहम कमेटियों के गठन को मंजूरी दे दी है। इनमें एक कमेटी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी तो दूसरी इलेक्शन कमेटी बनाई गई है। सांसद मनीष तिवारी को दोनो कमेटियों मं जगह दी गई , जबकि पूर्व सांसद पवन बंसल को एक कमेटी में जगह दी गई। लेकिन उस उस कमेटी में भी उन्हें नंबर दो पर रखा गया। इसके प्रधान एसएच लक्की को भी इसमें शामिल किया गया। कोशिश यही है कि इस पर कब्जा किया जाए। जानकारों की माने तो कांग्रेस हाई कमान तिवारी और बंसल दोनों गुटों को नाराज नहीं करना चाहता है। ऐसे में सांसद तिवारी को दोनों कमेटियां और पूर्व सांसद पवन बंसल को एक कमेटी में जगह देकर दोनों गुटों को साधने की कोशिश की है। अब जानिए दोनों कमेटियों में कौन से लोग रहेंगे शामिल पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) – सांसद मनीष तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी, कमलेश, चंद्र शर्मा, रविंदर सिंह पाली, जेड.पी. खान और मनोज लुबाना को शामिल किया गया है। एआईसीसी के चंडीगढ़ प्रभारी और उनके साथ जुड़े एआईसीसी सचिव पदेन सदस्य होंगे। प्रदेश इलेक्शन कमेटी (PEC) – 16 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें मनीष तिवारी, एचएस लकी, कमलेश, चंद्र शर्मा, सुरिंदर सिंह, राजकुमार गोयल, रविंदर सिंह पाली, जेडए खान, डीपीएस रंधावा, पवन शर्मा, जितेंदर भाटिया, हरमेल बैंस (केसरी), राजिंदर कुमार नीटू, स्टेला मैरी जॉर्ज, डी.डी. जिंदल और कुलदीप सिंह कैंबवाला शामिल हैं। राज्य के सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को प्रदेश इलेक्शन कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। आगामी चुनावों और संगठन को मजबूत करने के लिहाज से इस फैसले को कांग्रेस का अहम कदम माना जा रहा है। 12 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगे चडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्डों में इस बार नए आरक्षण नियमों के तहत चुनाव होंगे। इनमें 12 वार्ड महिलाओं और 7 वार्ड अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित किए गए हैं। SC के 7 वार्डों में से 3 सीटें SC महिलाओं के लिए होंगी। वार्डों का आरक्षण 2011 की जनगणना में SC आबादी के आधार पर तय किया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने जुलाई 2026 में इसकी अधिसूचना जारी की थी और इसी व्यवस्था के तहत दिसंबर 2026 में नगर निगम चुनाव कराए जाने हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles