spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बॉक्सर प्रीति पंवार का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत:परिजनों के साथ लेने के लिए पहुंचे पिता, महम में बोलीं- अब एशियन गेम्स पर फोकस




ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में 54 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली बॉक्सर प्रीति पंवार के भारत लौटने पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनके पिता सोमबीर पंवार ने स्वागत किया। सोमबीर पंवार रोहतक पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात हैं। प्रीति को रिसीव करने के लिए उनके पिता सोमबीर पंवार अपने बेटे कुणाल, बड़ी बेटी सोनम, भाई व प्रीति के कोच विनोद पंवार और मुक्केबाजी संघ के सदस्यों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। मेडल के साथ बेटी को लाउंज से बाहर आता देख पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। उन्होंने प्रीति को गले लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की। घर पहुंचने पर प्रीति की माता सलीन ने आरती कर उनका स्वागत किया। प्रीति ने चाचा विनोद से सीखे थे बॉक्सिंग के गुर प्रीति पंवार भिवानी जिले के गांव बडेसरा की मूल निवासी हैं। उनके पिता सोमबीर पंवार वर्तमान में रोहतक पुलिस के बहू अकबरपुर थाना में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे महम में तैनात थे और उनका परिवार लंबे समय से महम में ही रह रहा है। प्रीति ने महम में ही रहकर अपने चाचा विनोद से बॉक्सिंग के गुर सीखे थे। पिता सोमबीर ने बताया कि प्रीति पंवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स के अलावा एशियन गेम्स 2023 में भी 54 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। प्रीति पिछले एक साल से मिलिट्री पुलिस में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) के पद पर तैनात हैं और फिलहाल उनकी तैनाती बेंगलुरु में है। वह मिलिट्री पुलिस में पहली महिला जेसीओ हैं। रोहतक में एसपी गौरव ने किया सम्मानित हाल ही में प्रीति को रोहतक में एसपी गौरव राजपुरोहित ने सम्मानित किया। उनकी माता सलीन ने बताया कि घर पर प्रीति के साथ रहने के लिए उन्हें और समय मिलता तो अच्छा होता। प्रीति की सफलता पर उनके भाई-बहन भी बेहद खुश हैं और उन्होंने अपनी बहन को पसंद का खीर चूरमा खिलाया। प्रीति एकादशी पर अपने पैतृक गांव में जलाभिषेक करेंगी। प्रीति ने कहा कि ग्लासगो में पदक जीतकर बहुत खुशी हुईं। अब जल्द ही ट्रेनिंग के लिए जाना है। फिलहाल, सारा फोकस जापान में होने वाले एशियन गेम्स पर है। हर खिलाड़ी का सपना ओलंपिक के पॉडियम पर खड़ा होकर राष्ट्रगान गाने का होता है, मेरा भी वही है। उसके लिए अब ज्यादा जिम्मेदारी के साथ तैयारी करनी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles