spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में 118 एमएम बरसात से जलभराव:लोगों के घरों में भरा पानी, दोपहिया वाहन हुए बंद, घुटनों तक पानी से गुजरे लोग




रोहतक में देर रात को हुई बरसात के कारण शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पानी की उचित निकासी न होने के कारण अधिकांश पॉश इलाकों में भी पानी भर गया, जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोगों के घरों में भी पानी भर गया, साथ ही दोपहिया वाहन बंद पड़ गए। शहर में रात को तेज बरसात के कारण मॉडल टाउन जैसे पॉश इलाके में भी पानी भर गया। शहर में 118 एमएम बरसात हुई, जिसके कारण जलभराव की स्थिति पैदा हुई। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क का पानी लोगों के घरों में भी भर गया, जिससे उनका सामान भी पानी में तैरने लगा। समय पर ड्रेनेज की नहीं करवाई सफाई
मॉडल टाउन निवासियों का कहना है कि समय पर ड्रेनेज सिस्टम की साफ सफाई नहीं करवाई गई, जिसके कारण जलभराव की स्थिति पैदा हुई है। हर साल केवल कागजों में भी सफाई होती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। मॉडल टाउन के साथ कृष्णा कॉलोनी में भी जलभराव
तेज बरसात के कारण मॉडल टाउन ही नहीं, बल्कि कृष्णा कॉलोनी व अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव हो गया। लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है, जिसके कारण लोग घर में भी गंदे पानी के अंदर बैठे हुए है। पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। सड़क का पानी घरों में भर रहा है। महम में भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न
महम के वार्ड नंबर 2, फरमाना चुंगी के पास बरसात के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में जल निकासी के लिए बनाई गई स्टॉर्म वॉटर परियोजना के तहत कुल 8 मोटर पंप लगाए गए हैं, लेकिन फिलहाल केवल एक मोटर पंप ही संचालित हो रहा है। जिसके कारण पानी नहीं निकल रहा। ड्रेनेज सिस्टम की नहीं हो रही सफाई
पार्षद कपिल नागपाल ने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम की समय पर साफ सफाई नहीं करवाई गई, जिसके कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। कई बार ड्रेनेज सफाई का मुद्दा उठाया गया, लेकिन कार्रवाई कोई नहीं हो रही। पूरे शहर का ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles