![]()
लुधियाना देहात के रायकोट क्षेत्र के किशनगढ़ छन्ना में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। युवक का शव खेतों में बनी मोटर के पास मिला। उसकी पीठ पर चाकू से वार के निशान पाए गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान प्रकाश कुमार निवासी वार्ड नंबर-14 हनुमानगढ़ी, परसागढ़ी (सिपल विहार) के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था और पिछले कुछ समय से सुखजीवन सिंह निवासी लखा सिंह वाला के साथ रह रहा था। सुखजीवन सिंह ने गांव किशनगढ़ छन्ना में जसप्रीत सिंह की जमीन करीब चार महीने से लीज पर ले रखी थी। दोपहर को खाना खाने घर नहीं पहुंचा पुलिस को दी शिकायत में मृतक के चाचा कुलदेव ऋषिदेव ने बताया कि प्रकाश रोजाना की तरह सुखजीवन सिंह के खेत में काम करने गया था। वह हर दिन दोपहर का खाना खाने घर लौटता था, लेकिन शुक्रवार को घर नहीं पहुंचा। प्रकाश की पीठ पर घाव था इसके बाद करीब 3 बजे वह राजीव कुमार के साथ सुखजीवन सिंह के खेत में पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि प्रकाश की पीठ पर घाव था। उसका शव गांव किशनगढ़ छन्ना निवासी चमकोर सिंह की मोटर के पास पड़ा था। प्रथम दृष्टया चाकू से वार कर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस सूचना मिलते ही थाना सदर रायकोट की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वारदात के बाद आरोपी फरार थाना सदर रायकोट के प्रभारी हीरा सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारणों और वारदात के पीछे की पूरी जानकारी सामने आएगी।
Source link







