![]()
पंजाब में कांग्रेस के ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान का आज आखिरी दिन है। इस मौके पर आज दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहला कार्यक्रम मलेरकोटला में और दूसरा शाम को खन्ना में होगा। दोनों कार्यक्रमों में पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी तरफ मलेर कोटला और खन्ना में भी चन्नी गुट के नेता नारेबाजी कर सकते हैं। खन्ना में चन्नी गुट के समर्थकों ने बड़े लेवल पर होर्डिंग्स लगाए हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैठक में शामिल होने को कहा है। जिससे साफ है कि खन्ना में भी भूपेश बघेल व राजा वड़िंग को चन्नी समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। मलेरकोटला में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ग्राउंड लेवल पर अलग-अलग गुट बने हैं। चंडीगढ़ रवाना होंगे बघेल व राजा वड़िंग खन्ना में हर बूथ कांग्रेस मजबूत कार्यक्रम करने के बाद राजा वडिंग व भूपेश बघेल चंडीगढ़ जाएंगे। चंडीगढ़ से कल सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राजा वडिंग व भूपेश बघेल चंडीगढ़ में पदाधिकारियों के साथ रात को बैठक करेंगे और उसमें इन नौ दिनों में हुई बैठकों की रिपोर्ट तैयार करेंगे जिसे कल केसी वेणुगोपाल के पास पेश करेंगे। दूसरे फेज में दोआबा में माझा में होंगी बैठकें पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का कहना है कि हर बूथ कांग्रेस मजबूत कार्यक्रम पहले फेज में मालवा के जिलों में किया गया। उन्होंने बताया कि खन्ना में कार्यक्रम होने पर मालवा के सभी जिलों में बैठकें पूरी हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि दूसरे फेज में दोआबा के जिलों में मीटिंग्स होंगी। उन्होंने कहा कि कल दोआबा के एक जिले नवांशहर में एक कार्यक्रम हो गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस जल्दी ही दोआबा में मीटिंग्स शुरू करेगी। विधानसभा स्तर पर करेंगे बैठकें भूपेश बघेल का कहना है कि हर बूथ मजबूत की मीटिंगें अभी जिला स्तर पर हो रही हैं। दोआबा व माझा में बैठकें करने के बाद एक एक विधानसभा में इस तरह की मीटिंग्स की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार नई रणनीति के तहत पंजाब में चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।
Source link







