हरियाणा के पानीपत के एक नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के शवगृह में रखा एक नवविवाहिता का शव सड़ने और उसमें कीड़े पड़ने का मामला सामने आया है। शव की हालत देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिवार के मुताबिक, युवती की चार माह पहले ही शादी हुई थी। 21 जून यानि रविवार को ही उसने सुसाइड किया था। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समालाखा के नागरिक अस्पताल में रखवाया था। मगर, सोमवार को जब परिजन मॉर्च्युरी पहुंचे तो शव से भयंकर बदबू उठ रही थी। आरोप है कि बॉडी के अंदर छोटे-छोटे कीड़े कुलबुलाते हुए दिखाई दिए। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। परिवार को आरापे है कि यह सरासर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही है। उन्होंने लापरवाही डॉक्टरों और कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उधर, विवाद बढ़ने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… अस्पताल में जमकर हुआ हंगामा शव की हालत देखकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि यदि शवगृह की व्यवस्था दुरुस्त होती तो शव इस स्थिति में नहीं पहुंचता। परिजनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पानीपत सिविल अस्पताल भेजा गया शव विवाद बढ़ने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उधर, अभी तक समालखा नागरिक अस्पताल की ओर से इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।
Source link
सरकारी अस्पताल में नवविवाहिता के शव में पड़े कीड़े:पानीपत में कल किया था सुसाइड, बदबू से पता चला, परिवार का हंगामा; 4 महीने पहले हुई शादी
