कैथल डीसी अपराजिता ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल की है। उन्होंने जिले के आमजन से अपील की है कि वे अपने बिना प्रयोग में आने वाले व कटे फटे कपड़ों को नालियों व खाली जगहों में न फेंकें। ऐसे कपड़े नालियों को ब्लॉक करते हैं और खाली जगहों में ऐसे कपड़े शहर के स्वच्छता अभियान में बाधा पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन आगे आएं और ऐसे कपड़े जिला प्रशासन द्वारा रखे जाने वाले बॉक्स में दान करें। शहर में कई जगहों पर ऐसे बॉक्स रखवाए जाएंगे। डीसी कार्यालय में इस संबंध में आयोजित बैठक में डीसी अपराजिता ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि वे शहर में अलग-अलग जगहों पर बॉक्स रखवाएं। ये बॉक्स ऐसी जगह रखवाएं जाएं, जहां लोग आसानी से पहुंच कर कपड़े दान कर सकें। इसके बाद इन बॉक्स से सभी कपड़ों को एक जगह एकत्रित किया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं से लिया जाएगा सहयोग उन्होंने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग लेकर कपड़े को एकत्रित किया जाए। जिसमें रिहायशी कल्याणकारी संस्थाएं भी शामिल की जाएं। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचे और स्वच्छ भारत मिशन में इस मुहिम का असर दिखे। लायक कपड़ें जरूरतमंदो को देंगे डीसी ने कहा कि एकत्रित किए गए कपड़ों में से प्रयोग किए जाने लायक कपड़ों को जरूरतमंदों को दान किया जाएगा। जो कपड़ा फटा व प्रयोग लायक नहीं है, उसे एजेंसी द्वारा रिसाइकिल करके फाइबर में तब्दील किया जाएगा। डीसी ने कहा कि ऐसे ही फेंके गए कपड़ों के कारण नालियां ब्लॉक होती हैं। साथ ही इधर-उधर बिखरे कपड़े शहर के सौंदर्यीकरण को प्रभावित करते हैं। इसलिए प्रयास किया जाएगा कि कपड़े ऐसे ही सड़कों पर न फेंके जाएं। समाज सेवी संस्थाओं का लिया जाएगा सहयोग डीसी ने कहा कि इस अभियान में समाज सेवी एवं शिक्षण संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। जो संस्थाएं इस क्षेत्र में पहले से काम कर रही हैं, उनके अनुभव का भी लाभ मिलेगा। शहर में ऐसे ही फेंक दिए गए कपड़ों से कई तरह की परेशानियां आती हैं। साथ ही बहुत से लोगों के पास ऐसे बहुत से कपड़े होते हैं। जो बिना प्रयोग किए घरों में रखे हैं। पर्यावरण संरक्षण सहित जरूरतमंदों को ध्यान में रखते हुए आमजन से अपील है कि वे बिना प्रयोग किए हुए कपड़ों को दान करें। साथ ही जो कपड़े कटे-फटे हैं, उन्हें भी प्रशासन द्वारा रखे गए बॉक्स में डालें। ताकि इन्हें रिसाइकिल किया जा सके और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान दिया जा सके। जो कपड़े प्रयोग लायक होंगे, उन्हें जरूरतमंदों को दान किया जाएगा।
Source link
कैथल डीसी ने लोगों से मांगे पुराने कपड़े:बोलीं- फेंके नहीं, हमें दें; पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए नई पहल
