Related Posts

खरखौदा में पुलिस की पैदल गश्त:कमिश्नर ममता सिंह ने सुरक्षा जांची, अपराधियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश




सोनीपत पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर ममता सिंह के नेतृत्व में आज खरखौदा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त की गई। पुलिस टीमों ने मुख्य बाजारों, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का दौरा किया। भीड़भाड़ वाले तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान दिया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई, जिनकी आवश्यकतानुसार जांच भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी सुझाव भी प्राप्त किए। ‘आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना’ इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नरेन्द्र कादयान ने कहा कि सोनीपत पुलिस की प्राथमिकता आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस की क्षेत्र में निरंतर मौजूदगी सुनिश्चित होती है, जिससे अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बना रहता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से न केवल अपराधों की रोकथाम होती है बल्कि आम नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करें। साथ ही रात्रि गश्त, नाकाबंदी, वाहन चेकिंग एवं अन्य सुरक्षा उपायों को भी नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। पुलिस की लोगों से अपील सोनीपत पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति अथवा लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है तथा समाज में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखा जा सकता है। सोनीपत पुलिस जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पैदल गश्त, विशेष चेकिंग अभियान, नाकाबंदी एवं अन्य सुरक्षा संबंधी गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें