Related Posts

मशीन में चुन्नी फंसी, दम घुटने से महिला की मौत:कुरुक्षेत्र में पशुओं के लिए काट रही थी चारा; 2 बेटियों की मां थी, पड़ोसी ने देखी




कुरुक्षेत्र जिले के प्रहलादपुर गांव में चारा काटने वाली मशीन में अचानक महिला की चुन्नी फंस गई, जिससे गला घुटने उसकी मौत हो गई। महिला अपने पशुओं के लिए चारा काट रही थी। पड़ोसी ने महिला के गले में चुन्नी फंसी देखी। उसने तुरंत महिला के परिवार को पड़ोस से बुलाया। मृतक महिला की पहचान पिंकी रानी (30) निवासी प्रहलादपुर के रूप में हुई। पिंकी पशुपालन का काम करती थी। उसकी दो बेटियों की मां थी। उसका पति बलविंद्र सिंह खेती-बाड़ी का काम करता है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। चारा काटने आई थी पिंकी बलविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी पिंकी पशुपालन में उसकी मदद करती थी। पशुओं का चारा काटने के लिए उसने घर पर चारा काटने (टोका) की मशीन लगा रखी है। दोपहर ही उसकी पत्नी घर पर पशुओं के लिए चारा काट रही थी। चारा काटते समय अचानक उसके गले में डाली हुई चुन्नी मशीन में लिपट गई। गला घुटने से हुई मौत मशीन की तेज स्पीड के कारण चुन्नी खिंचती चली गई, जिससे उसकी पत्नी पिंकी का गला बुरी तरह से दब गया। गला घुटने से पिंकी की मौत हो गई। काफी देर तक पिंकी उसी तरह पड़ी रही। घटनास्थल के पास से गुजर रहे उसके पड़ोसी जगदीश ने उसे देखा। पत्नी की मदद से निकाला पड़ोसी जगदीश ने तुरंत अपनी पत्नी और बेटे की मदद से पिंकी के गले से चुन्नी को निकाला और तुरंत डॉक्टर को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। डॉक्टर ने उसकी जांच करके मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे की सूचना पाकर बाबैन पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज जांच अधिकारी ASI दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति बलविंद्र सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की। महिला के शव का LNJP अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। कुछ सेकेंड में हादसा हो गया, जिसमें पिंकी को संभलने तक का मौका नहीं मिला।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें