Related Posts

रोहतक में युवा इनेलो जिलाध्यक्ष के बेटे को मिली धमकी:मंदिर जाते हुए रास्ता रोका, आरोपी बोले: तेरे पिता को मार देंगे, उसे समझा देना




रोहतक में राजनेताओं को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिन पहले महम विधायक के कार्यालय पर फायरिंग हुई, अब इनेलो के युवा जिलाध्यक्ष के बेटे को धमकी दी गई है। इनेलो नेता ने मामले में आईएमटी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई है। इनेलो नेता बल्लू प्रधान ने बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा आकाश गांव खेड़ी साथ मंदिर में शाम को इलेक्ट्रिक स्कूटी से जा रहा था। आईएमटी वाले सुनसान रास्ते पर जब उसका बेटा पहुंचा तो एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की स्कार्पियो गाड़ी आई और बेटे का रास्ता रोक कर धमकी दी। बल्लू प्रधान ने बताया कि स्कार्पियो गाड़ी में 5-6 लोग थे, जिन्होंने बेटे आकाश से कहा कि तेरे पिता बहुत हवा में उड़ रहे है। उसे समझा देना, वरना जान से मार देंगे। आरोपी धमकी देकर वहां से चले गए। इसके बाद आकाश ने अपने पिता बल्लू प्रधान को फोन करके घटना के बारे में बताया। बल्लू प्रधान ने तुरंत आईएमटी पुलिस को सूचना दी। सुनसान रास्ते पर रोका था रास्ता
बल्लू प्रधान ने बताया कि बेटा आईएमटी के सुनसान रास्ते पर था, जब आरोपियों ने गाड़ी अड़ाकर उसका रास्ता रोका। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। आरोपियों ने केवल दहशत फैलाने व इनेलो पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते इस प्रकार की हरकत की है। दो दिन पहले महम विधायक के कार्यालय पर हुई फायरिंग
दो दिन पहले ही महम के विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर बाइक सवार दो आरोपियों ने फायरिंग करके दहशत फैलाने का काम किया था। हालांकि आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है, लेकिन दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस मामले में कर रही जांच
आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें एक युवक को धमकी देने की सूचना मिली है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित युवक से भी बात की। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें