पलवल के भिडूकी गांव में बिजली के तार हटाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में पिता प्रमोद और उनके बेटे पवन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हसनपुर थाना प्रभारी हरीओम ने बताया कि भिडूकी गांव निवासी प्रमोद ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके घर के आंगन से पड़ोसी बिरेंद्र की बिजली की तार गुजर रही थी। प्रमोद ने बिरेंद्र से कई बार इस तार को हटाने का अनुरोध किया था। प्रमोद ने आंगन में बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा का हवाला दिया था। उन्होंने बिरेंद्र को यह भी समझाया था कि तेज आंधी या भीषण गर्मी में तार टूट सकता है, जिससे कोई अप्रिय घटना हो सकती है। घर में घुसकर हमला करने का आरोप इसी बात पर बिरेंद्र गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद बिरेंद्र अपने साथियों सूरज, मनोज और उमेश के साथ लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी लेकर प्रमोद के घर में जबरन घुस आया। आरोपियों ने घर में घुसते ही प्रमोद पर हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, मनोज ने कुल्हाड़ी से प्रमोद की गर्दन पर वार करने का प्रयास किया। जब प्रमोद को बचाने के लिए उनका परिवार आगे आया, तो हमलावरों ने उनके बच्चों को भी पीटा। इस हमले में प्रमोद के बेटे पवन का हाथ टूट गया और उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। जान से मारने की धमकी का दी हमलावर जाते-जाते प्रमोद के परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए। पुलिस ने प्रमोद की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link
पलवल में घर में घुसकर परिवार पर हमला:पिता-बेटा घायल; बिजली के तार हटाने को लेकर हुए विवाद
