Related Posts

2.36 Lakh Challans for No Helmet, HSRP


गुरुग्राम21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बाइक चालक को ट्रैफिक पुलिस अधिकारी चालान की रसीद देते हुए। - Dainik Bhaskar

बाइक चालक को ट्रैफिक पुलिस अधिकारी चालान की रसीद देते हुए।

गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने एक बाइक को जब्त किया है। जिस पर 2 लाख 36 हजार रुपए के 107 लंबित चालान थे। यह कार्रवाई सोमवार, 22 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक विशेष चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों का भुगतान न करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

2.36 लाख रुपए के 107 चालान लंबित

ट्रैफिक इंचार्ज महावीर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान, बाइक नंबर HR-36 AR-8308 को जांच के लिए रोका गया। चालक बिना हेलमेट के था और वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) भी नहीं लगी थी।

गहन जांच में सामने आया कि इस बाइक पर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 107 चालान लंबित थे। इन चालानों की कुल जुर्माना राशि 2 लाख 36 हजार रुपए थी। इसके अतिरिक्त, चालक वाहन के कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने बाइक को किया जब्त

नियमों के गंभीर उल्लंघन और भारी संख्या में लंबित चालानों को देखते हुए, ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक को जब्त कर लिया और उसे निर्धारित पार्किंग स्थल पर भेज दिया।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का उपयोग करें और अपने लंबित चालानों का समय पर भुगतान करें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें