Related Posts

मनीषा डेथ मिस्ट्री, परिवार को नहीं मिली अनशन की परमिशन:पिता बोले- जरूर करेंगे, CBI ने अटका रखा मामला; 10 माह पहले मिली थी डेडबॉडी




हरियाणा के भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी लेडी टीचर मनीषा मौत का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। करीब 10 माह पहले मनीषा स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन उसकी डेडबॉडी खेत में पड़ी मिली थी। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है, जो अब भी तक पूरी नहीं हो पाई है। इसी को लेकर परिवार ने 29 जून को अनशन करने की चेतावनी दी है। सोमवार को परिवार के लोग अनशन की परमिशन के लिए डीसी से मिले। परिवार ने अनशन की अनुमति मांगी। मगर, डीसी ने उन्हें अनुमति देने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें परमिशन मिले या ना मिले, लेकिन वे परिवार के साथ अनशन पर जरूर बैठेंगे। बोले कि सीबीआई ने कई माह से मामला अधर में अटका रखा है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें