Top 5 This Week

Related Posts

हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का दिल्ली दौरा:MP बिप्लव देव से मिलीं; संगठन विस्तार, आगामी रणनीति पर चर्चा, दूसरी बार दिल्ली पहुंची अर्चना




भाजपा के पश्चिम त्रिपुरा से लोकसभा सांसद और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव से रविवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर भाजपा की वरिष्ठ नेता ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी सांगठनिक गतिविधियों और पार्टी के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बताया गया कि बैठक का माहौल बेहद आत्मीय रहा। दोनों नेताओं के बीच भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
संगठन के अनुभव अर्चना को बताए इस दौरान बिप्लव कुमार देव ने संगठनात्मक कार्यों को लेकर अपने अनुभव साझा किए और नए दायित्वों के निर्वहन के लिए मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
मुलाकात के बाद भाजपा नेता ने बिप्लव कुमार देव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, स्नेह और शुभकामनाओं से उन्हें नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। कौन हैं बिप्लव देव?

बिप्लब कुमार देब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। वे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। संगठन और चुनावी प्रबंधन में उनकी सक्रिय भूमिका मानी जाती है। लोकसभा, विधानसभा के दौरान उन्होंने हरियाणा के प्रभारी और सह प्रभारी की भी भूमिका निभाई है। राजनीतिक मायने

भाजपा में इन दिनों विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हैं। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं और नए दायित्व संभाल रहे पदाधिकारियों के बीच लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को संगठनात्मक समन्वय और भविष्य की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें