Related Posts

रोहतक में पूर्व सीएम का भाजपा सरकार पर जुबानी हमला:बोले, हरियाणा में बेची जा रही नौकरियां, कुरुक्षेत्र का पकड़ा जिलाध्यक्ष, नॉन परफार्मिंग सरकार




रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार नौकरियों को बेचने का काम कर रही है। कुरुक्षेत्र के भाजपा जिलाध्यक्ष की वीडियो वायरल हुई, जिसमें वह नौकरी के लिए पैसे मांग रहा था। इसलिए रातों रात उसे हटाना पड़ा। एचकेआरएन में फंड नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि भाजपा सरकार कहती कुछ और करती कुछ है। हाथी के दांत दिखाने के अलग और खाने के अलग है। भाजपा सरकार दूसरों को विदेश यात्रा करने से रोक रही है, सोना खरीदने से रोक रही है, लेकिन खुद योग दिवस के अवसर पर जनता के खून पसीने की कमाई को लुटाया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विकास की बात नहीं करेगी
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विकास की बात तो करेगी, उसे केवल हुड्डा दिखाई दे रहा है। वहीं, तेल के कीमत पर कहा कि भाजपा सरकार ने तेल की कीमत 100 के पार कर दी। अब यह नहीं घटेंगे, क्योंकि पहले भी नहीं घटे। मनमोहन सरकार के समय तो घट जाते थे। ट्रंप को बताया गिरगिट, देश का किया अपमान
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि ट्रंप क्या है, ट्रंप तो गिरगिट है। सुबह, दोपहर व शाम को अपना रंग बदलता रहता है। ट्रंप ने देश के पीएम के बारे में कहा, यह पूरे देश का अपमान है। ट्रंप को कोई अधिकार नहीं कुछ भी कहने का। जब अमेरिका में चुनाव होगा, तब पता चल जाएगा, ट्रंप ढूंढा भी नहीं मिलेगा। महम विधायक के परिवार को मिलनी चाहिए सुरक्षा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि महम के विधायक बलराम दांगी का परिवार संघर्षशील रहा है। राजीव गांधी भी उनसे मिलने आए थे। उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए। वह आगजनी से प्रभावित दुकानदारों से भी मिले, लेकिन अब तक प्रभावित दुकानदारों को मुआवजा नहीं मिला। दुकान बनाने पर भी रोक लगा दी है। पेपर लीक मामले में नहीं हो रही जांच
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि सबसे पहले पेपर लीक हरियाणा में हुआ था। हमने विधानसभा में आवाज उठाई। उस समय सरकार ने कहा कि एसआईटी बनाकर जांच करवाई जाएगी। लेकिन आज तक जांच नहीं हुई। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सरकार कमजोर है। रोहतक जेल में बैठकर होता था क्राइम
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि हरियाणा के लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना सरकार का काम है, लेकिन भाजपा सरकार ऐसा नहीं कर पा रही। हरियाणा में आर्गेनाइज क्राइम लगातार बढ़ रहा है। थाईलैंड में बैठे आरोपी के गुर्गे क्राइम कर रहे है। पहले रोहतक जेल में बैठकर क्राइम चलता था। लोगों में दहशत पैदान करने के लिए ऐसा किया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें