Related Posts

Gurugram Heavy Vehicle Ban | Road Construction Advisory July 2026


द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले भारी वाहन वाहनों के लिए रास्ते में परिवर्तन किया गया है (प्रतीकात्मक फोटो)।

गुरुग्राम जिले के मानेसर नगर निगम द्वारा हरसरू गांव में 22 जून से 25 जुलाई 2026 तक सड़क निर्माण कार्य कराएगा। इस अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा

.

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे इन निर्धारित मार्गों का पालन करें।

हरसरू गांव में किया जा रहा सड़क निर्माण कार्य (प्रतीकात्मक फोटो)।

द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले भारी वाहन

पटौदी से गाड़ौली, गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले भारी वाहन हयातपुर चौक से दाईं ओर मुड़कर सती चौक पहुंचेंगे। वहां से बाईं ओर मुड़कर ऐलान चौक गोलचक्कर होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जा सकेंगे।

पटौदी की ओर आने वाले भारी वाहन

इसी प्रकार, गाड़ौली, गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे से पटौदी की ओर आने वाले भारी वाहन हरसरू चौक से लगभग 1.5 किलोमीटर आगे ऐलान चौक गोलचक्कर तक जाएंगे। वहां से दाईं ओर मुड़कर सती चौक और हयातपुर चौक होते हुए पटौदी की तरफ पहुंचेंगे।

वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील

यातायात पुलिस ने भारी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे निर्माण कार्य की अवधि के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर सहयोग करें। इससे सड़क निर्माण कार्य और यातायात संचालन दोनों सुचारू रूप से चल सकेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें