Related Posts

जाखल पुलिस ने अरेस्ट किए दो चोर:राइस मिल की दीवार तोड़ी, कॉपर तार और स्टार्टर चुराया, 48 घंटे में पकडे़ गए




फतेहाबाद जिले के जाखल में कॉपर तार और स्टार्टर चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चोरी की शिकायत मिलने के 48 घंटे के भीतर की गई। पुलिस ने मास्टर कॉलोनी जाखल निवासी प्रदीप उर्फ खब्बू और बाजीगर बस्ती जाखल निवासी अजय को पकड़ा है। थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि जाखल मंडी निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत बताया था कि वह बलरां रोड स्थित भारत कॉटन फैक्ट्री परिसर में राइस शैलर का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि 20 जून की रात करीब 8 बजे फैक्ट्री बंद कर वह घर चले गए थे। दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे चोर अगली सुबह 21 जून को जब अनिल कुमार फैक्ट्री पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अज्ञात चोर दीवार में बने रास्ते से अंदर घुसे थे। चोरों ने वहां से लगभग 65 फीट लंबी 25 एमएम कॉपर तार और एक स्टार्टर चोरी कर लिया था। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 55 हजार रुपए बताई गई है। शिकायत मिलने के बाद थाना जाखल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस टीम ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब चोरी किए गए सामान की बरामदगी और मामले के अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें