Related Posts

पंचकूला के खाटूश्याम मंदिर में चोरी, CCTV में दिखा चोर:ग्रिल काटकर घुसे चोर, गोलक तोड़ 40 हजार नकदी-पुजारी का मोबाइल ले गए




हरियाणा के पंचकूला स्थित खाटूश्याम मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोर मंदिर की ग्रिल काटकर अंदर घुस गए और गोलक तोड़कर उसमें रखी करीब 40 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। बरवाला की शिव कॉलोनी निवासी एवं खाटूश्याम मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य गौतम सिंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तड़के करीब 2:15 बजे उनकी अचानक नींद खुल गई। उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो एक संदिग्ध व्यक्ति टॉर्च की रोशनी के साथ मंदिर परिसर में घूमता दिखाई दिया। CCTV देखकर सदस्यों को किया फोन गौतम सिंगला के अनुसार संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर उन्होंने तुरंत मंदिर समिति के अन्य सदस्यों को सूचना दी और डायल-112 पर भी कॉल कर दी। इसके बाद सभी लोग मंदिर की ओर रवाना हुए, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो चुका था। गोलक टूटा मिला, 40 हजार रुपए गायब मंदिर पहुंचकर जांच की गई तो खाटूश्याम जी की प्रतिमा के सामने रखा गोलक टूटा हुआ मिला। गोलक में रखी करीब 40 हजार रुपए की नकदी गायब थी। इसके अलावा मंदिर की लोहे की ग्रिल काटी गई थी तथा परिसर में बनी केबिन के पिछले दरवाजे को भी तोड़ने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने दर्ज किया मामला चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें