Related Posts

नूंह में 2 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड:ड्यूटी के दौरान डांस देखने में व्यस्त था ईआरवी प्रभारी; बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई




नूंह पुलिस ने 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही और बिना अनुमति अनुपस्थिति के मामलों में की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने दोनों मामलों में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पहला मामला ईएचसी विजय सिंह से संबंधित है, जिनका एक डांस कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी छोड़ मंच के पास खड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 11 जून को कंट्रोल रूम से गांव पचगांव में झगड़े की सूचना मिली थी, जिस पर ईआरवी-480 के प्रभारी विजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। ड्यूटी के दौरान मंच के पास खड़े देख रहे थे डांस डीएसपी तावडू की जांच में सामने आया कि मौके पर कोई झगड़ा नहीं, बल्कि एक नृत्य कार्यक्रम चल रहा था। जांच में पाया गया कि विजय सिंह ड्यूटी के दौरान मंच के पास खड़े होकर कार्यक्रम देखते रहे। इस कृत्य को पुलिस की छवि धूमिल करने वाला और कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने विजय सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच डीएसपी महिला विरुद्ध अपराध, नूंह को सौंपी गई है। बिना अनुमति पुलिस स्टेशन छोड़ने पर कार्रवाई दूसरा मामला थाना सदर तावडू में एमएचसी के पद पर तैनात ईएचसी बुरहान से जुड़ा है। उन पर बिना अनुमति पुलिस स्टेशन छोड़ने का आरोप है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, बुरहान 7 जून की शाम बिना किसी पूर्व सूचना के थाना छोड़कर चले गए थे और लगभग दो दिन 15 घंटे 50 मिनट बाद 10 जून को ड्यूटी पर लौटे। जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह की लंबी अनुपस्थिति को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले की विभागीय जांच डीएसपी फिरोजपुर झिरका को सौंपी गई है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय पुलिस लाइन नूंह रहेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें