Related Posts

पानीपत रिफाइनरी से कॉपर चोरी के 3 आरोपी काबू:लेबर का काम करते थे, शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत




पानीपत में स्थित आईओसीएल रिफाइनरी से कॉपर केबल चोरी के मामले में सीआईए-2 पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम रेर कलां चौक से पकड़े गए इन आरोपियों की पहचान रेर कलां निवासी अंग्रेज और बलराम उर्फ बल्लू, और बंगारी वसंत छपार बिहार हाल कुताना निवासी सचिन के रूप में हुई है। इस मामले में पहले ही कूताना निवासी प्रवीण को मौके से गिरफ्तार किया जा चुका था। थाना सदर रिफाइनरी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के एएसआई रवि शंकर कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 19 जून की सुबह करीब 3 बजे आईओसीएल रिफाइनरी के गेट नंबर 4 पर ड्यूटी के दौरान उन्हें दीवार के पास कुछ हलचल दिखाई दी। पास जाकर देखा तो 2-3 युवक कुछ सामान खींच रहे थे, जबकि 3-4 युवक सामान को बाहर पहुंचा रहे थे। रिफाइनरी से करीब 50-60 मीटर कॉपर केबल चोरी किया सूचना मिलने पर सीआईएसएफ ने एक युवक प्रवीण पुत्र राम सिंह निवासी कूताना को मौके से पकड़ लिया था। पूछताछ में प्रवीण ने बताया था कि उसने अपने 5-6 साथियों के साथ मिलकर रिफाइनरी से करीब 50-60 मीटर कॉपर केबल काटकर चोरी की थी। मामले की जांच सीआईए-2 पुलिस को सौंपी गई। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी प्रवीण को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी रेर कलां निवासी अंग्रेज, बलराम उर्फ बल्लू और कूताना निवासी सचिन के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। रिफाइनरी में लेबर का काम करते थे आरोपी सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि ये चारों आरोपी रिफाइनरी में लेबर का काम करते थे। शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए इन्होंने 18-19 जून की रात रिफाइनरी से कॉपर केबल चोरी की थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी प्रवीण को रिमांड अवधि पूरी होने पर तथा आरोपी अंग्रेज, सचिन और बलराम उर्फ बल्लू को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें