Related Posts

गोहाना में ईंट से हमला कर किसान की हत्या:रुपए के लेन-देन विवाद में युवक ने की वारदात; आरोपी ने दी थी धमकी




सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के बरोदा गांव में एक किसान की ईंटों से हमला कर हत्या कर दी गई। यह वारदात रुपए के लेन-देन को लेकर हुए पुराने विवाद के बाद हुई। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक किसान की पहचान सिलकराम के रूप में हुई है। उसके चचेरे भाई रोहित ने पुलिस को बताया कि रविवार को वे दोनों अपने खेत में ट्यूबवेल लगवाने गए थे। इसके लिए गांव के मोहित उर्फ मीता को बुलाया गया था, जो ट्यूबवेल लगाने का काम करता है। सिलकराम पहले भी मोहित के साथ काम करता रहा था। रोड के किनारे मिला शव ट्यूबवेल लगाने के दौरान सिलकराम और मोहित के बीच पुराने रुपए के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान मोहित ने सिलकराम को जान से मारने की धमकी दी थी। अगले दिन सोमवार सुबह सिलकराम का शव खेत के पास कहैल्पा रोड के किनारे मिला। आरोपी मोहित ने सिलकराम के सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों पर ईंटों से कई वार किए थे। शव खेत से लगभग 50 मीटर दूर मिला, जिससे आशंका है कि आरोपी सिलकराम को खेत से घसीटकर सड़क किनारे तक लाया था। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और रोहित की शिकायत पर बरोदा थाना में मोहित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक सिलकराम अविवाहित था। बरोदा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें