Related Posts

पलवल में केएमपी पर सर्विस रोड की मांग पर महापंचायत:51 सदस्यीय कमेटी का किया गठन, सीएम नायब सैनी से करेंगे मुलाकात




पलवल के गेलपुर गांव में केएमपी एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर एक महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में 51 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेगी। महापंचायत की अध्यक्षता 52 पालों के पंच अरुण जेलदार ने की। इसका आयोजन किसान यूनियन के प्रधान भरत सहरावत द्वारा किया गया था। सहरावत पाल के प्रधान सहज राम सहरावत और लेखन सरपंच ने मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली। सर्विस रोड ने होने से लोग परेशान किसानों ने केएमपी एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ नेशनल हाईवे-19 पलवल से मिंडकोला तक सर्विस रोड बनाने की मांग की। उनका कहना है कि सर्विस रोड न होने के कारण दर्जनों गांवों के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए कई-कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है, क्योंकि केएमपी के दोनों ओर उनके खेत हैं। किसानों ने यह भी बताया कि केएमपी क्रॉसिंग के लिए बनाए गए अंडरपास पर्याप्त नहीं हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए महापंचायत में 51 सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई। तीनों विधायकों से चर्चा करेगी कमेटी यह कमेटी पलवल जिले के तीनों विधायकों से मिलकर सर्विस रोड बनाने की मांग पर चर्चा करेगी। इसके बाद, कमेटी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात कर अपनी मांग रखेगी। महापंचायत में कुंडू पाल के पंच प्रताप सिंह कुंडू, डागर पाल के पंच और सरपंच, सहरावत पाल के पंच और सरपंच, रावत पाल के पंच और सरपंच, किसान नेता रतन सिंह सौरोत सहित आसपास के गांवों के कई प्रमुख लोग और सरदारी उपस्थित रही।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें