Related Posts

पंजाब के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़ में मौसम साफ, तापमान 3.6 डिग्री गिरा, आंधी से पेड़ गिरने के कारण बच्चे की मौत




पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला हुआ है। तेज हवाएं और बादल छाए रहने से दिन के अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब यह सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 38.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आज (23 जून) गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ गरज-चमक, बिजली गिरने व तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि चंडीगढ़ में आकाश साफ रहेगा। पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा के पास बने मौसम सिस्टम के असर से अगले कुछ दिनों तक पंजाब-हरियाणा में मौसम सुहावना बना रह सकता है। कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश, गरज-चमक व तेज हवाएं चलने की संभावना है। थर्मल प्लांट की पांच यूनिट बंद
रोपड़ थर्मल प्लांट की चार में से एक यूनिट बंद रही। रोपड़ की कुल क्षमता 840 मेगावाट है, जबकि वहां 382 मेगावाट बिजली पैदा की गई। लेहरा मोहब्बत प्लांट की चार यूनिटों में से एक चली। इस दौरान तीन बंद रहीं। प्लांट की कुल क्षमता 920 मेगावाट है, जबकि उत्पादन 164 मेगावाट रहा। गोइंदवाल प्लांट की दो यूनिटों में से एक बंद रही। इसकी क्षमता 540 मेगावाट है। 245 मेगावाट बिजली पैदा की गई। जबकि प्राइवेट थर्मल प्लांट की दो यूनिटें चलीं। इसकी क्षमता 1,400 मेगावाट है, जबकि 1,329 मेगावाट बिजली पैदा की गई। तलवंडी साबो में तीन यूनिटें हैं। तीनों रनिंग में हैं। इसकी क्षमता 1,980 मेगावाट है, जबकि 1,601 मेगावाट बिजली पैदा की गई। हाइड्रो से 950 मेगावाट बिजली पैदा की गई है। बिजली की डिमांड 15,450 मेगावाट पहुंची
बिजली की डिमांड सोमवार को 15,450 मेगावाट पार कर गई। यह मांग शाम पौने पांच बजे दर्ज की गई। सवा छह बजे तक यह 15 हजार मेगावाट से ऊपर रही। वहीं पौने आठ बजे तक मांग 15,961 मेगावाट बनी रही। इस दौरान पंजाब ने करीब 4,800 मेगावाट बिजली पैदा की। जबकि करीब 10,200 मेगावाट बिजली केंद्र से ली गई। आधी की चपेट में आने से एक की मौत
सोमवार को अमृतसर में आंधी के कारण पेड़ गिरने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चा जत्थे के साथ गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आया था। यह जत्था रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मुफ्त बस सेवा का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वहां पुराना एक पेड़ अचानक गिर गया। बच्चे की पहचान राजप्रीत सिंह के रूप में हुई है। यह जत्था सिरसा से आया था। जून में 28 फीसदी कम बारिश
पंजाब में जून के दौरान अब तक औसतन 21.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 30.4 मिमी के मुकाबले 28% कम है। सबसे अधिक बारिश नवांशहर में 71.5 मिमी रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 45% ज्यादा है। इसके अलावा लुधियाना में 44.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 41% अधिक है, जबकि तरनतारन में भी सामान्य से 53% ज्यादा बारिश दर्ज की गई। दूसरी तरफ बरनाला में सबसे कम 4.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 85% कम है। होशियारपुर में 71% और संगरूर में 66% कम बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि 21 जून तक पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई। 26 जून तक मौसम बदलता रहेगा
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 26 जून तक राज्य में मौसम बदला रहेगा। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चलेंगी। अगले पांच दिनों में ्तार्परमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें