भास्कर न्यूज। सिरसा प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी हितार्थ गोयल ने 20-21 जून को करनाल में आयोजित 30वीं हरियाणा स्टेट अंडर-7 ओपन शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उन्होंने आगामी राष्ट्रीय अंडर-7 शतरंज चैंपियनशिप के लिए भी अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। हितार्थ ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के कई मजबूत खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। उनकी इस उपलब्धि से सिरसा तथा हरियाणा के शतरंज जगत में खुशी की लहर है। हितार्थ के पिता हेमंत गोयल ने बताया कि उसने टीवी पर शतरंज का मैच देखा था, जिसके बाद शतरंज के प्रति उसके मन में जिज्ञासा पैदा हुई। अब वह शतरंज के प्रति समर्पित है। वह इससे पूर्व भी कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है।
Source link
हितार्थ गोयल ने राज्य शतरंज प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
