रेवाड़ी के ड्योढई में जमीनी विवाद के चलते दो गुट आपस में भिड़ गए। खेत में 2 एकड़ की 5 फीट जमीन को विवाद है। करण सिंह ने उस पर कब्जा करना शुरू कर दिया। जिसका कोर्ट केस लंबित है। इसी रंजिश में दूसरे गुट पर घात लगाकर लाठी- डंडों और हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 10 लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि दूसरे गुट ने अपने उपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। 5 फीट जमीन का विवाद गांव ड्योढई निवासी शिव रत्न ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उनकी 2 एकड़ जमीन करण सिंह के खेतों के साथ लगती है। जिसकी 5 फीट जमीन पर करण सिंह व उसके परिवार ने कब्जा किया हुआ है। कोर्ट केस लंबित होने के बावजूद आरोपियों ने निर्माण शुरू कर दिया। जिसे लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश में पहले पीयूष ने चींटू व एक अन्य के साथ उसके भतीजे सचिन पर छिंटाकसी की। रात को करनावास रोड पर सैर करने के बाद गांव के बस स्टैंड के पास परिवार के अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। बचाव में आए अन्य पर भी हमला उन्होंने बताया कि पता चलने के बाद पर मैं अपनी मां और राकेश के साथ मौके पर पहुंचा। जब हमने बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने हम पर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। एक पड़ोसी ने घायल अवस्था में हमें अस्पताल पहुंचाया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 15 साल से कब्जा, सहमति पत्र भी है करण सिंह ने कहा कि उन्होंने 15 साल पहले खेत में मकान बनाया हुआ है। जब नई कोठी बनाई तो पंचायत की मौजूदगी में पैमाइश हुई थी। जिस पर राकेश के भी हस्ताक्षर हैं। अभी हमने कोई निर्माण नहीं किया, पशुवाड़े की छत्त जरूर ऊंची उठाई है। कोर्ट में केस चल रहा है। हमारे उपर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। पुलिस जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
Source link
रेवाड़ी में जमीनी विवाद में भिड़े 3 गुट:घात लगाकर लाठी- डंडों- हथियार से हमले का आरोप, 3 महिलाओं सहित 10 पर केस
