Related Posts

सतनाली में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान:रिले सिस्टम लगाने की मांग, एसडीओ को दिया शिकायती पत्र




महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली कस्बे में अघोषित बिजली कटौती से परेशान स्थानीय निवासियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर डीएचबीवीएन एसडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ट्रांसफार्मरों पर रिले की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि एक फॉल्ट से पूरे गांव की बिजली बाधित न हो। एसडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में लोगों ने बताया कि सतनाली कस्बे में पिछले कुछ दिनों से बार-बार लंबे अघोषित बिजली कट लग रहे हैं। वर्तमान में एक स्थान पर तकनीकी खराबी आने से पूरे कस्बे की बिजली घंटों तक गुल रहती है, जिससे आमजन, व्यापारी, विद्यार्थी और किसान सभी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी रात और दिनभर की कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ट्रांसफार्मरों पर रिले की व्यवस्था करने की मांग लोगों ने मांग की कि कस्बे में ट्रांसफार्मरों पर रिले की व्यवस्था की जाए। इससे किसी एक ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने पर पूरे गांव की बिजली बाधित नहीं होगी और केवल प्रभावित क्षेत्र की आपूर्ति बंद होगी। इस अवसर पर संतु शेखावत, एडवोकेट दिग्विजय शेखावत, एडवोकेट अंकित राठौड़, नगेन्द्र शेखावत, अनिल शेखावत, मनीष मित्तल, राजू गोठवाल (फौजी), मुकेश जांगड़ा, प्रिंस वालिया, सोहन पहलवान, आदित्य वालिया, बिनु, सतीश, दीपक और मोंटी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो उन्हें धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी निगम की होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें