करनाल जिले में पुलिस ने खेतों में लगे ट्यूबवेलों से मोटरों की केबल चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना निसिंग पुलिस की टीम ने यह सफलता हासिल की है और आरोपी के कब्जे से 11.700 किलोग्राम चोरीशुदा केबल तार भी बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों को राहत मिली है। पुलिस के अनुसार गांव बरास निवासी संदीप कुमार पुत्र गुलाब चंद सहित अन्य किसानों ने बीती 21 जुलाई को थाना निसिंग में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि बीती 14 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने उनके खेतों में लगे ट्यूबवेलों से समर्सिबल मोटरों की केबल चोरी कर ली थी। काफी तलाश के बावजूद जब चोरी की केबल का कोई सुराग नहीं लगा तो किसानों ने पुलिस से मदद मांगी। जांच के दौरान आरोपी तक पहुंची पुलिस मामले की जांच के दौरान थाना निसिंग की पुलिस टीम ने मुख्य सिपाही राजेश के नेतृत्व में कार्रवाई की। पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी राहुल पुत्र भजन लाला निवासी गांव बरास, जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 11.700 किलोग्राम केबल तार बरामद किया। आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।
Source link
करनाल में खेतों से केबल चोरी करने वाला काबू:11.70 किलो तार बरामद किया, कोर्ट में पेश करके भेजा जेल
