Related Posts

महेंद्रगढ़ CIA ने पकड़ी अवैध शराब की 117 पेटी:पिकअप ड्राइवर अरेस्ट, पीओपी के कट्टों के नीचे छिपाकर रखी, राजस्थान ले जा रहा था




महेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने एक पिकअप से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। कुल 117 पेटियां जब्त की गईं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में पिकअप वाहन की लगी नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है, चंडीगढ़ से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जालौर (राजस्थान) की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने बस स्टैंड खटोटी खुर्द पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। पिकअप ड्राइवर नहीं दिखा सका काई भी दस्तावेज जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर वाहन में रखे पीओपी के कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की पेटियां मिलीं। वाहन के नंबर प्लेट और कागजात की जांच करने पर नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। ड्राइवर वाहन के वैध कागजात और बरामद शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा ड्राइवर से पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान भंवरलाल निवासी सांचौर, जिला जालौर (राजस्थान) के रूप में बताई। पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब को कब्जे में लिया और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप को भी जब्त कर लिया। आरोपी भंवरलाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर नारनौल में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, भंडारण या बिक्री होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें