Related Posts

पठानकोट के माधोपुर से पाकिस्तान को छोड़ा पानी:शाहपुरकंडी बैराज बांध की झील खतरे के निशान से केवल 2.40 मीटर नीचे, 52 में से 4 गेट खोले




बीते 2 दिन से शाहपुरकंडी, पठानकोट और हिमाचल में हो रही भारी वर्षा होने व चमेरा प्रोजेक्ट से भारी मात्रा में पानी रणजीत सागर बांध में पहुंच रहा है। जिससे एक तरफ जहां आरएसडी झील का जलस्तर एक मीटर बढ़ गया है। वहीं, अब शाहपुरकंडी बैराज बांध में पानी झील के खतरे के निशान तक पहुंच करने लगा है। शाहपुर कंडी बैराज बांध की झील खतरे के निशान से केवल 2.40 मीटर ही कम है। जिसके चलते माधोपुर हेडवर्क्स से पाकिस्तान व नहरों में पानी का डिस्चार्ज माधोपुर हेडवर्क्स में अधिक मात्रा में पानी आने से पाकिस्तान की तरफ 52 गेटों में से 4 गेटों को 4 फुट तक ऊंचा उठाकर 23 हजार क्यूसेक पानी बहाव पाकिस्तान की तरफ छोड़ा जा रहा है।
बता दें, रणजीत सागर बांध परियोजना (RSD) की झील का जलस्तर एक दिन में एक मीटर बढ़ने के बाद 503.22 मीटर तक आ गया है, जबकि गत दिवस यह जलस्तर 502.23 मीटर था। चमेरा प्रोजेक्ट व सेवा हाइडल प्रोजेक्ट से 92,071 क्यूसेक का भारी बहाव आने से रणजीत सागर बांध परियोजना की झील के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि बांध परियोजना की झील में अधिकतम 527.91 मीटर तक जल रखने की क्षमता है। शाहपुर कंडी बैराज और बिजली उत्पादन की स्थिति दूसरी तरफ शाहपुर कंडी बैराज बांध भी लबालब हो रहा है, जिससे बैराज बांध की झील का जलस्तर 402.10 मीटर तक पहुंच गया है। निचले क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पानी की मांग कम होने के कारण बांध परियोजना से बिजली उत्पादन कम कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि चार यूनिटों में से 2 यूनिटों को चलाकर 62 लाख यूनिट बिजली उत्पादन हो रहा है और आरएसडी बांध परियोजना से 21,010 क्यूसेक पानी का बहाव शाहपुर कंडी बैराज बांध की झील में छोड़ा जा रहा है। शाहपुर कंडी बैराज बांध की झील खतरे के निशान से केवल 2.40 मीटर ही कम है। शाहपुर कंडी बैराज बांध से माधोपुर हेडवर्क्स की ओर 13,010 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। माधोपुर हेडवर्क्स से विभिन्न नहरों में पानी का डिस्चार्ज इस प्रकार है:



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें