हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के निर्देशों पर आज जिला कांग्रेस कमेटी हिसार द्वारा लघु सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर 1:15 बजे होने वाले इस प्रदर्शन के जरिए देश भर के छात्रों व युवाओं के समर्थन में आवाज उठाई जाएगी। जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया की अध्यक्षता में होने वाले इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कोशिशों का विरोध करना है। जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने बताया कि धरने के उपरांत जिला प्रशासन एवं उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, ब्लॉक अध्यक्षों सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, किसान मोर्चा और सेवा दल जैसे सभी प्रमुख अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
Source link
दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आज:हिसार लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा
