हिसार में पीएलए मार्केट स्थित जन्नत बार में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे बार में फैल गई। बार के अंदर रखी शराब की बोतलों के कारण आग और भड़क गई। आग की चपेट में आने से बार का फर्नीचर समेत अंदर रखा लगभग पूरा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बार चारों ओर से बंद होने के कारण आग बाहर ज्यादा नहीं फैल सकी। बार की ऊपरी मंजिल पर कर्मचारी सो रहे थे, लेकिन आग वहां तक नहीं पहुंची। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
