![]()
रोहतक में हरियाणा का पहला सोलर इको कूलिंग केबिन CSR के माध्यम से बनाया गया है। जो हर मौसम में लोगों को राहत देगा। यह पहल सौर ऊर्जा एवं प्राकृतिक शीतलन तकनीकों पर आधारित है, जिसके माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों के लिए आरामदायक एवं ठंडा विश्राम स्थल उपलब्ध रहेगा। सोलर इको कूलिंग केबिन को पर्यावरण अनुकूल तकनीकों एवं सौर ऊर्जा आधारित प्रणाली से विकसित किया गया है। इसमें 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर सिस्टम बैटरी बैकअप सहित स्थापित किया गया है। बस स्टेंड के पास बने इस केबिन में खस (वेटिवर) आधारित प्राकृतिक कूलिंग पैनल, वाटर मिस्ट कूलिंग सिस्टम, प्राकृतिक वायु संचार व्यवस्था, 2 सीलिंग फैन, 2 वॉल फैन, एलईडी लाइटें और मोबाइल एवं लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा रहेगी। केबिन में लगाई गई इंसुलेटेड संरचना नगर निगम की तरफ से बनाए केबिन में इंसुलेटेड संरचना के कारण अंदर का वातावरण अपेक्षाकृत ठंडा एवं आरामदायक बना रहता है। CSR के माध्यम से तैयार करवाए गए सोलर इको कूलिंग केबिन का विधिवत शुभारंभ मेयर द्वारा किया गया। इससे गर्मी के अतिरिक्त बरसात के समय भी लोगों को राहत मिलेगी और सर्दी के मौसम में रैन बसेरे के कार्य में भी इस्तेमाल किया जाएगा। बस स्टेंड के पास यात्रियों को मिलेगी राहत नगर निगम की तरफ से केबिन में बढ़ते तापमान की स्थिति को देखते हुए बस स्टेंड के पास यह सुविधाएं दी गई है। सौर ऊर्जा संचालित यह केबिन पारंपरिक बिजली पर निर्भरता को कम करते हुए पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। यह हरियाणा प्रदेश में प्रथम सौर ऊर्जा आधारित इको कूलिंग केबिन है। एक समय में 25 व्यक्तियों के ठहराव की व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा के लिए निगम कर्मचारी और सीसीटीवी लगाया गया है। हीट स्ट्रेस से लोगों को बचाने का लक्ष्य निगम कमिश्नर नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह परियोजना नगर निगम की जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील एवं नागरिक केंद्रित विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ये केबिन लोगों को हीट स्ट्रेस, निर्जलीकरण एवं गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में सहायता प्रदान करेंगे। यह पहल एक स्वच्छ, हरित एवं जलवायु अनुकूल शहर बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।
Source link
रोहतक में बना हरियाणा का पहला सोलर इको कूलिंग केबिन:हर मौसम में लोगों को मिलेगी राहत; 25 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था







