spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ASI के थप्पड़ से युवक का कान का पर्दा फटा:हिसार में ट्रिपल राइडिंग कर रहा था युवक, रिटायर्ड ADO का बेटा, अस्पताल में भर्ती




हरियाणा में हिसार पुलिस का चालान काटने को लेकर युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ड्यूटी पर तैनात एएसआई ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया और चौकी ले जाकर मारपीट की। इस मारपीट से युवक का कान का पर्दा फट गया। युवक हिसार के नागरिक अस्पताल में इलाज करवा रहा है। युवक अमन हिसार के जवाहर नगर गली नंबर 7 का रहने वाला है। उसके पिता अनिल शर्मा रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट अटार्नी रह चुके हैं। वहीं पिता अनिल शर्मा ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह खुद पुलिसकर्मियों को समझाने के लिए खड़े थे और उनको बताया भी कि मैं सरकारी एप्लाई हूं। मगर वह नहीं माने। दोस्तों के साथ जा रहा था युवक बताया जा रहा है कि पुलिस की पीसीआई गली नंबर एक में चालान काटने के लिए खड़ी थी। एडीओ का बेटा अमन ट्रिपल राइडिंग कर दोस्तों के साथ आ रहा था। जब पुलिस ने उनको रोका तो आपस में कहासुनी हो गई। युवक अमन के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी में उनके बेटे के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई। उनका कहना है कि पुलिसकर्मी अमन पर शराब पीने का आरोप लगा रहे हैं, तो उसका मेडिकल करवाया जाना चाहिए था। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस को मारपीट करने का अधिकार किसने दिया। सर्विस रिवाल्वर निकालकर धमकाने का आरोप वहीं अमन ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर निकालकर उसे धमकाया। चौकी से छूटने के बाद वह एक निजी अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ के पास पहुंचा, जहां जांच में उसके कान का पर्दा फटने की बात कही गई। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles