![]()
सिरसा जिले में रानिया के ओटू हेड के पास एक ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर- ट्रॉली का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर ड्राइवर सचिन ने बताया कि वह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरकर ओटू गांव ला रहा था। सचिन के अनुसार, उसने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क के किनारे रोक रखा था और वह उस व्यक्ति के घर का पता पूछ रहा था जिसने ईंटें मंगवाई थीं। इसी दौरान रानिया की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ट्रैक्टर को लगभग आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। भंभूर गांव निवासी सचिन ने आशंका जताई कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिस कारण यह बड़ा हादसा हुआ। टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली का एक हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो चुका है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस बड़े हादसे में किसी के भी जानमाल का नुकसान न होना राहत की बात है।
Source link
रानियां में ट्रक ने मारी ट्रैक्टर- ट्राली को टक्कर:ईंटें भरकर ले जा रहा था युवक, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार







