![]()
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पानीपत पुलिस के सहयोग से बुधवार को नौल्था में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीआईजी सुनील दलाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और पुलिस विभाग नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क पर लगातार प्रहार किए जा रहे हैं। डीआईजी सुनील दलाल ने बताया कि पुलिस का लक्ष्य इस अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करना है, जिसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लक्ष्य हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है। इसी के तहत पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल की प्रेरणा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के नेतृत्व में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तथा हरियाणा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। डीआईजी दलाल बोले- 1500 से अधिक FIR दर्ज ब्यूरो ने अब तक 3500 से अधिक ड्रग माफिया को गिरफ्तार किया है और 1500 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं। डीआईजी दलाल ने जोर देकर कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस प्रशासन या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का प्रत्येक वर्ग इस लड़ाई में साथ नहीं देगा, तब तक यह लड़ाई सफल नहीं हो सकती। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को साकार करने के लिए पानीपत पुलिस जिले भर में व्यापक जागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही, नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर रिफाइनरी के डीजीएम सुरेश, डीएसपी हरविंदर, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी आत्माराम, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी तथा गांव के सरपंच भी उपस्थित रहे।
Source link
पानीपत पहुंचे HSNCB के डीआईजी सुनील दलाल:नशा जागरूकता कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले- 3500 ड्रग माफियाओं को अरेस्ट किया







